Advertisement Carousel

5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण पर होगा घर-घर में द्वीप प्रज्जवलन

कोरिया / भाजपा जनता पार्टी जिले भर में 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमिभूजन के उपलक्ष्य में उत्सव मनाने का पूरे जिले वासियों से आह्वान करती है। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि, वे आमजन से सम्पर्क स्थापित कर सभी वार्डो एवं गांवो, मुहल्लों में 5 अगस्त की शाम को द्वीप प्रज्जवलन करायें। मंदिरों, देवालयों, तथा अपने घरों में पूजन-हवन करें एवं दीप जलाएं। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने राम मंदिर निर्माण के प्रारंभ को पूरे देश के लिए गौरवशाली बताया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति एवं धार्मिक धरोहर अपनी संपन्नता की ओर अग्रसर है और निरंतर ही देश समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन से जुड़कर उत्सव कराने एवं दीप प्रज्जवलित करने के संकल्प को पूर्ण करेगा।

error: Content is protected !!