Advertisement Carousel

35 फीट खाई में गिरकर दो टुकड़े में हुआ विमान, 18 लोगों की जान गई

कोझिकोड / केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट परदुबई से आ रहा एअर इंडिया का विमान शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अब तक 18 लोगों की जान गई है. दोनों पायलट की भी मौत हो गई, जबकि सौ से ज्यादा यात्री घायल हो गए. विमान में 190 यात्री सवार थे. हादसे के दौरान विमान रनवे से फिसकर 35 फीट खाई में गिर गया और फिर दो हिस्सों में टूट गया. हादसे की तस्वीरें डराने वाली है. यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि हादसे में काफी कम लोगों की मौत हुई.

कैसे टला एक बड़ा हादसा?
कोझिकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गया. कोझिकोड एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक वहां कई घंटों से ज़ोरदार बारिश हो रही थी. ऐसे में विमान के पायलट कैप्टन वसंत साठे एयरपोर्ट के दो चक्कर काटने के बाद रनवे पर उतरने की कोशिश की. साठे वायुसेना के अनुभवी फायलट पायलट रह चुके हैं और उन्हें वहां सोर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया था. पहली कोशिश के वक्त कैप्टन साठे को यह मुश्किल काम लगा. ऐसे में वह विमान लैंड करने की जगह उसे दोबारा आसमान में ले गए. इसके थोड़ी देर में उन्होंने दोबोरा कोशिश की. इस बार उन्होंने विमान को रनवे पर उतारा, लेकिन वहां पानी जमा होने के कारण विमान रनवे से आगे निकलकर आगे खाई में गिर गया और वहां उसके दो टुकड़े हो गए. आमतौर पर ऐसे बड़े हादसे में किसी की भी बचने की उम्मीद बेहद कम होती है, लेकिन यहां विमान में सवार 190 लोगों में से केवल 18 लोगों की मौत हुई, जबकि 150 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे एक बड़ा हादसा टल गया.

कोझिकोड बनाम मैंगलोर हादसा
कोझिकोड एयरपोर्ट पर टेबल टॉप रनवे है. ऐसे रनवे पहाड़ों के ऊपर होते हैं. यानी हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द गहरी खाई होती है. दरअसल पहाड़ों को काट कर ये रनवे तैयार किए जाते हैं. ऐसे रनवे पर किसी विमान को लैंड कराना पायलट के लिए मुश्किल चुनौती होती है. आपको याद होगा साल 2010 में मैंगलोर में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 160 यात्रियों की मौत हो गई थी. वहां भी ऐसे ही टेबल टॉप रनवे है. कोझिकोड एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई 2860 मीटर है. यानी मैंगलोर से करीब 400 मीटर ज्यादा. ऐसे में हो सकता है कि लंबाई थोड़ी ज्यादा होने के चलते ज्यादा बड़ा हादसा नहीं हुआ. लिहाजा डेढ़ सौ से ज्यादा यात्रियों की जान बच गई.

अनुभवी पायलट
हादसे में दोनों पायलट कैप्टन वसंत साठे और अखिलेश कुमार की मौत हो गई. विमान को हादसे से बचाने में पायलट दीपक वसंत साठे का अनुभव काम आया. साठे एयफोर्स के पूर्व विंग कमांडर थे. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें कोझिकोड सेक्टर में विमान उड़ाने का लंबा अनुभव था. कैप्‍टन साठे ‘Sword of honor’ विजेता थे और वायु सेना अकादमी ने उन्‍हें सम्‍मानित किया था. साठे ने खराब मौसम के चलते रनवे के ऊपर दो चक्कर लगाए. इसके बाद उन्होंने लैंड करने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि विमान में आग नहीं लगी.

1. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी ने बताया कि क्रैश विमान से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) बरामद किया गया है. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) प्राप्त करने के लिए फ्लोरबोर्ड को काटा जा रहा है.

2. केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन दिल्ली से कोझिकोड पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि कालीकट हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल का दौरा किया. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना कैसे हुई थी. दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

3. केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे को साल 2011 में सरकार ने ‘जोखिम भरा’ घोषित किया गया था.

4. हादसे में पायलट और को-पायलट समेत 18 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और 127 लोग घायल हैं.

5. एयर इंडिया का कहना है कि 3 राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है.

6. सभी यात्रियों को मानवीय सहायता देने के लिए दिल्ली और मुंबई से दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है. आपातकालीन प्रतिक्रिया निदेशक कालीकट (कोझिकोड), मुंबई, दिल्ली और दुबई की एजेंसियों के संपर्क में है.

7. दुर्घटना की जांच करने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB), नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और उड़ान सुरक्षा विभाग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

8. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज केरल के कोझिकोड पहुंचेंगे.

9. नोवेल कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से भारत में अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं.

10. विदेश में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत बीते 6 मई से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं. निजी वाहक विमानों ने भी वंदे भारत मिशन के तहत एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित की हैं.

11. केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन दिल्ली से कोझिकोड पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि कालीकट हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल का दौरा किया. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना कैसे हुई थी. दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

12. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत विमान 190 यात्रियों को लेकर दुबई से आ रहा था. पायलट ने टेबलटॉप हवाई अड्डे के रनवे पर विमान लैंड करने की कोशिश की होगी, जहां मानसून के कारण फिसलन की स्थिति थी इसीलिए विमान स्किड हो गया.

14. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज कोझिकोड का दौरा करेंगे.

error: Content is protected !!