कोरिया / भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर विकासखंड में 3 दिनों में 4 करोड से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिली है वही ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र वितरित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों अपने तीन दिवसीय विकास यात्रा पर भरतपुर विकासखंड के प्रवास पर हैं जहां पर उन्होंने विकास कार्यों के सौगात की झड़ी लगा दी है ! राज्यमंत्री अपने तीन दिवसीय विकास यात्रा के दौरान पहले दिन बुधवार को 1 करोड़ 53 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ लोकार्पण किया। दूसरे दिन गुरुवार को एक करोड़ 33 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया वहीं तीसरे दिन शुक्रवार को डेढ़ करोड़ के अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कर भरतपुर विकासखंड वासियों को 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है साथ ही ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र वितरित किया है। राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने शुक्रवार को जनकपुर में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 लाख की लागत का ऑटोमेटिक जनरेटर का लोकार्पण किया। जनकपुर के 2 हितग्राहियों को आपदा प्रबंधन के तहत 1 लाख 45 हजार एवं 55 हजार की राशि का चेक वितरित किया। राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने भरतपुर ग्राम पंचायत में 10 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाले गौठान का भूमि पूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत हरई, चरखर, डोगरीटोला, उदकी, देवगढ़ में 20 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन पीडीएस भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया तथा सिंगरौली ग्राम पंचायत में 10 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाले गौठान के निर्माण का भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री गुलाब कमरों नवीन ग्राम पंचायत कुंवारी मैं चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायत सुनी और कुंवारी पंचायत के उत्तरोत्तर विकास के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिया। वही लरकोडा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं जानी है साथ ही ग्राम पंचायत लरकोड़ा, मेहदौली, देवगढ़ में 24 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का पट्टा प्रदान किया। राज्यमंत्री गुलाब कमरों 3 दिनों तक भरतपुर विकासखंड में रहकर क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की लगातार बरसात की ।
राज्यमंत्री ने करोना वारियर्स का किया सम्मान
जनकपुर के ग्राम पंचायत परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसन्दी से राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने कोरोना वारियर्स, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, चिकित्सा स्टाफ, पत्रकारगण, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक कार्य करने वाले समस्त विभूतियों का सम्मान किया गया।
