कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की एक बैठक स्थानीय जनपद पंचायत के सभागार में संभागीय सहायक संयोजक राजेन्द्र सिंह के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न हुई। फेडरेशन की यह बैठक परिचयात्मक थी तथा पिछले बैठक में हुई नियुक्तियों का अनुमोदन भी किया गया। आज की इस बैठक में जिले के कृषि विभाग के कर्मचारी संघो, स्वास्थ्य विभाग के संघ, शिक्षा विभाग, आर आई संघ, सचिव संघ तथा लिपिक संघो के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। विभिन्न संघो से फेडरेशन में सहभागिता हेतु नाम भी प्रस्तावित किये गए। जिनका सर्वसम्मति से फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी में मनोनयन किया गया।
आज की बैठक की अध्यक्षता घनश्याम जायसवाल ने की । बैठक में शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश खैरवार, सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विश्वास भगत, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रेयांश जायसवाल, पेंशन संघ nmops की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती बलजीत कौर, adeoसंघ के सतीश देशलहरे, नवीन शिक्षक संघ के वीरेन्द्र जायसवाल, सुनील मिश्रा, सचिव संघ के शिवलाल राजवाड़े, प्रभात वर्मा, अनंत करुणा, संतोष मंडल, करारोपण अधिकारी हीरालाल पटेल, रविकांत, अशोक कुमार कश्यप, सुश्री ऋतु अग्रवाल, वीके गुप्ता, आर बी एस तोमर, लिपिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह बघेल, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन रुपौलिहा, कृषि विभाग के कृष्ण कुमार यादव तथा संघ के प्रवक्ता कमलेश खाखा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सभी ने एकमत होकर फेडरेशन के मार्गदर्शन में कार्य करने का निर्णय लिया। अंत मे जिला फेडरेशन के महासचिव रवींद्रनाथ तिवारी के पुरानी पेंशन बहाली के लिए बने संघ nmops के प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बनने पर स्वागत एव अभिनन्दन किया गया। आज की इस बैठक का सफल संचालन अशोक गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन अशोक यादव संयोजक फेडरेशन कोरिया तथा रविन्दनाथ तिवारी महासचिव द्वारा किया गया।
