Advertisement Carousel

भाजयुमो ने चलाया स्वक्षता अभियान

कोरिया / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवश को भाजयुमो सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिस परिपेक्ष्य में आज चिरिमिरी भाजयुमो मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोड़ी में चलाया स्वक्षता अभियान, सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई करते हुए दिखे सभी ने एकजुटता से झाड़ू लगाई व पूरे चौक परिसर को साफ-सुथरा कर दिया।

ज्ञात हो कि भाजयुमो पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी तारतम्य में कोरिया जिले के भी सभी मंडलो में सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे रहे।

आज स्वक्षता अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिरिमिरी संतोष सिंह, बदरुजमा अंसारी, शेर मोहम्मद, रानी गुप्ता, राम विशाल करैत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सेवा सप्ताह कोरिया जिला प्रभारी रीत जैन, भाजयुमो चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर, विक्की नाहक, पार्षद पुष्पा सिंह नेताम, प्रकाश केशरी, चंदशेखर मालिक, विश्वजीत सिंह, कुंदन महाराज, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!