बलरामपुर / जिले से लगातार बच्चों के गायब होने एवं दूसरे राज्य ले जाकर मजदूरी कराने के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 15 लोगों को दूसरे राज्यों से बरामद किया है। इस बात की जानकारी बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने प्रेस वार्ता कर दी है।
जिले से मजदूरी कराने एवं बच्चों के लापता होने की जानकारी लगातार पुलिस को मिल रहे थी।लेकिन पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई सुराग नहीं मिलने की वजह से इन्हें ढूंढ पाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। वही अब बलरामपुर के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए पुलिस ने एक टीम बना कर को दूसरे राज्य को भेजा था। जहां पुलिस ने अलग-अलग दिल्ली गुड़गांव हरियाणा हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों के लिए रवाना किया। जहां इनके द्वारा कार्यवाही करते हुए। राज्यों से 7 बलिक के साथ 8 नाबालिक बॉल मजदूरों सहित कुल 15 को छुड़वाने में सफलता हासिल हुई है।
मामले का वह एसपी रामकृष्ण साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खुलासा किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल उप निरीक्षक विनोद पासवान चौकी प्रभारी विजय नगर एवं उप निरीक्षक रजनीश सिंह थाना प्रभारी त्रिकुंडा समस्त टीम को पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी।
