Advertisement Carousel

बांध फूटने से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल, हजारों लोग बांध में उतरे मछली पकड़ने, प्रशासन की बड़ी लापरवाही

00 बांध फूटने से लोगों की चांदी
00 कोरोना काल की बेहद गंदी तस्वीर

कोरिया / कोरिया जिले में ​स्थित खांडा बांध के फूट जाने से आज यहां आस पास गांव के खेतों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

बता दे यह बांध अधिक पानी भर जाने के कारण फूट गया है, जिससे कई एकड़ फसल चौपट हो गई है। बताया जा रहा है कि बांध 13.7 हैक्टेयर में फैला हुआ है और लगभग 100 एकड़ फसल बर्बाद होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस खांडा बांध को तात्कालिक विधायक
कोरिया कुमार डॉ रामचन्द सिंगदेव द्वारा बनवाया गया था। यह बांध कोरिया कुमार द्वारा उस समय का पहला बांध रहा।

खांडा बांध में नहर चालू नही था जिसके कारण बांध के पानी का दवाब कम नही हो सक रहा था और अंत मे बांध टूट गया। हालांकि बांध के कमजोर होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों को दी गई थी उसके वावजूद भी अधिकारियों के कान में जु तक नही रेंगा।

बांध फूटने से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल दिखा, जिनके फसलों को नुकसान हुआ वे दुखी थे तो बांध टूटने के बाद मछली पकड़ने पहुचे हजारों लोग मछली मिलने से खुश। बांध फूटने की जानकारी लगते ही आस -पास सहित शहर से हजारों लोग भी यहाँ पहुचे, देखते ही देखते बांध से पानी इतना कम हो गया कि हजारों लोग बांध में मछली पकड़ने घुस गए।

जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर एसएन राठौर खुद स्थिति का जायजा लेने वहां पहुंचे। कलेक्टर एस एन राठौर ने यहां पहुंचकर ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली, और मौका मुआयना कर लौट गए।

गौरतलब हो कि आज से समूचे कोरिया में अगले 5 दिनों तक के लिए लॉकडाउन लगा है और उसके वावजूद हजारों लोग एकत्र एक स्थान पर मछली पकड़ते नजर आना कोरोना काल की बेहद गंदी तस्वीर साबित हो रही है।

वहीं क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे से पूरे मामले पर बात की, उन्होने एक वीडियो जारी करते हुए कही की, किसानों को हरसम्भव मदद करने जिला प्रशासन को निर्देश दिए।

error: Content is protected !!