Advertisement Carousel

किसानों के उत्थान को समर्पित है कृषि विधेयकः कौशिक

रायपुर / नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के समग्र विकास को लेकर संवेदनशील और कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी दिशा में कृषि सुधार विधेयक संसद के पटल पर रखा गया और जिसको पूरे देश व किसानों का समर्थन मिल रहा है। यह विधेयक किसानों के आधारभूत विकास को केंद्रित और समर्पित है।

एक देश एक बाजार की परिकल्पना पर आधारित ,कृषि विधेयक किसानों के समग्र विकास का दस्तावेजीकरण है। किसानों को आजादी के 72 साल बाद भी जो मुलभूत सुविधाओं से वंचित थे उन्हीं चिंताओं को विधेयक में समाहित किया गया है। इससे देश के कृषि विकास दर में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी दुनियां मे छवि, एक कृषि प्रधान राष्ट्र की रही है। उसी गौरव को पुनः स्थापित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधेयक के माध्यम से अपनी चिंतायें व्यक्त की हैं। जिसके लिये साधुवाद के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस देश में कई विधेयक एक परिवार के हित में आये हैं, जिसकी चर्चा भी कभी नही हो रही है, लेकिन अब ,जब राष्ट्र व किसानों के हितों की चर्चा सर्वत्र हो रही हो, कांग्रेस परेशान है। वैसे भी किसानों को छलने का काम कर रही कांग्रेस को ,इस कृषि विधेयक पर कुछ भी बोलने का अधिकार नही है।

error: Content is protected !!