Advertisement Carousel

अमित जोगी के अनशन को लेकर सरकार और जकाँछ आमने सामने, भूपेश शसन के 20 माह मे प्रदेश मझधार में – सरकार उधार में – लेकिन कांग्रेस मरवाही जीतने के जुगाड मे : विक्रांत तिवारी

00 करोना की रोकथाम मे विफल सरकार पुरे प्रदेश मे मुह छुपाते फ़िर रही और मरवाही मे खोखली घोषणा करने मे लगी है।

00 सत्ता पाने के बाद “कमाई” पर केंद्रित नेता “कमिया” का अर्थ अब नही समझेंगे।

00 अजित जोगी के स्वर्गवास को अवसर मे तबदील करने मे लगी सरकार नाकाम होगी।

00 मरवाही को अंधेरे मे डाल,अंधेरे की आड़ मे ज़मीन तालाशने की साजिश मे कांग्रेस, जिसका जवाब आमरण अनशन से दिया जाएगा।

बिलासपुर / मरवाही मे व्याप्त बिजली संकट पर पुर्व विधायक अमित जोगी के आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा के बाद सरकार और जनता कांग्रेस मे शब्द वार जारी हो गए हैं। सरकार ने जहाँ बिजली विभाग का बचाव करने की कोशिश करते हूए अमित जोगी के अनशन को नाटक बताया तो सरकार की इस राजनीतीक टिप्पणी पर तत्काल हमला करते हूए जनता कांग्रेस ने सरकार को विफल करार देते हूए प्रदेश को मझधार मे छोड़ मरवाही चुनाव जीतने के जुगाड मे मरवाही को सजिशन अंधेरे मे डालने का आरोप लगाते हूए तीखा हमला किया।

सरकार के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हूए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने सरकार को कटघरे मे खडा किया। विक्रांत ने कहा की आज की परिस्थियों ने साफ करदिया है की 20 माह मे ही ये सरकार उधार मे है, प्रदेश मझधार मे है लेकिन सत्ता के नशे मे चूर सत्तासीन दल मरवाही चुनाव जीतने के जुगाड मे है। प्रदेश जहाँ मौतों और संक्रमण के आँकडे लगातार बेकाबू हो रहे है, जिसे रोकने मे सरकार नाकाम होने के साथ साथ अब तक कोई प्रभावी नीति भी बना पाने मे असफल रही है। 20 माह मे राज्य सरकार इस आपदा के अलावा भी अपने खुद के किए वादो के लिए केंद्र से पैसा माँगते और उधार लेते हूए ही नज़र आई है। किन्तु विचित्र बात है की उधार मे चल रही सरकार, प्रदेशवासीयों के लिए व्यवस्था करने के बजाय उन्हे इस महामारी मे मझधार मे छोड़ मरवाही मे घोषणा वीर बनी बैठी है।

शुरुआती दिनो मे सरकार के जिन 13 महावीरों का करोना वरियर के रुप मे महिमागान किया गया था वो आज प्रदेश मे मुह छुपाये घूम रहे है और सिर्फ़ मरवाही मे ही प्रकट हो रहे है।
सरकार के कमिया वाले ब्यान पर पलट वार करते हूए जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेस कमिया का अर्थ निश्चित रुप से भूल चुकी है क्यूँकी सत्ता पाने के बात इनके कानो मे सिर्फ़ “कमाई” शब्द ही गूंज रहा है।जब सत्तासीन नेता कमाई पे केंद्रित हो चुके है तो उनसे कमिया का अर्थ नही समझ जा सकता। मरवाही के कमिया बेटा श्री अजित जोगी के स्वर्गवास को सरकार मे बैठी कांग्रेस पार्टी एक अवसर के रुप मे तबदील करने की नाकाम कोशिश मे लगी है। मरवाही की जनता को अकेला और असहाय समझ, मरवाही को अंधेरे मे डुबो कर अन्धेरे की आड़ मे कांग्रेस अपनी ज़मीन बनाने की साजिश कर रही है जो अब बेनकाब हो चुकी है। मरवाही के साथ इस छ्ल के विरूध मरवाही के पुर्व विधायक वहां के कमिया की संतान श्री अमित जोगी आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिस मरवाही की चमक और धमक रायपुर से लेकर दिल्ली तक श्री जोगी ने बनाई है उसे किसी को धूमिल करने नही दिया जाएगा, मरवाही की आन बान शान के लिए जोगी परिवार और जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे हर लड़ाई लड्ने के लिए तैयार है। जिस तारतम्य मे 24 तारिक को मरवाही मे अघोषित बिजली कटौती के विरूध आमरण अनशन किया जाएगा।

error: Content is protected !!