Advertisement Carousel

मनरेगा के तहत रिटर्निंग वाल के गुणवत्ता विहीन कार्य पर कारण बताओं नोटिस जारी

तकनीकी सहायक ए एन बैरागी पर आखिर कब होगी कार्यवाही?

किसका है वरदहस्त प्राप्त जिससे नही की जा रही कार्यवाही ?

जबकी तकनीकी सहायक ए एन बैरागी के कई निर्माण कार्यो की जाँच की जाऐ तो शासन द्वारा जारी राशि का उपयोग कितना हुआ और गोलमाल कितना है जाँच होने पर सामने होगा।

कोरिया / मनरेगा के तहत कई कार्यो में गडबडी की शिकायत लगातार जारी हैं। सूचना ऐसी मिल रही हैं की एक शिकायत पर रिटर्निंग वाल के गुणवत्ता विहीन कार्य पर कारण बताओं नोटिस जारी हुआ है।

आपको बता दे कि ग्राम पंचायत मोदीपारा के ग्राम देवरी मे गेज नदी में पुल के निचे बन रहे रिर्टनिंग वाल में मात्रानुसार छड (सरिया) नहीं डाला जा रहा था, साथ ही हाथ से टूटी हुई गिट्टी जो कि पूर्णतः प्रतिबंधित है उक्त कार्य में उपयोग की जा रही था, वही निर्माण सामाग्री मे निर्माण सामग्री भी गुणवत्ता विहीन होने पर उक्त कार्य को तकनीकी सहायक की मिली भगत से कराये जाने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर आई हैं कि नोटिस में रिटर्निंग वाल निर्माण हेतु हैण्ड ब्रोकन गिट्टियां 40 एमएम का उपयोग किया जाना पाया गया है जो की पूर्णता प्रतिबंधित है एवं छड़ हेतु प्राक्कलन में प्रावधानित 12 एम एम के स्थान पर 10 एमएम छड का उपयोग किया गया है। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत एवं तनीकी सहायक द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य कराते हुए माप पुस्तिका में दर्ज छड़ सामग्री के मूल्याकन राशि (मजदूरी की राशि 9328 00 रू. छोडकर) 1.42,806.00 रू. के विरूद्ध राशि 3.72.460.00 रू. का बील प्रस्तुत कर राशि 2.29,654.00 रु. अधिक का भुगतान कराया गया है। जो कार्य के प्रति की लापरवाही एवं अनियमितता को दर्शाता है।

अतः शिकायत के संबंध में अशोक नारायण बैरागी से स्पष्टीकरण 02 दिवस के भीतर जिला पंचायत कार्यालय द्वारा माँगा गया है।वही जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अधिनियम के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा सकती है।

आपको बता दे की एक तरफ तो तकनीकी सहायक ए एन बैरागी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ तो दूसरे तरफ शिकायत पुनः अन्य कार्यो की हुई। नई शिकायत में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत मोदीपारा में रिटर्निंगवाल निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत जामपानी में बोल्डर चेक डेम, तटबंध निर्माण कार्य एवं पक्का चेक डेम तथा रिटर्निंगवाल के कार्य हुये है जो कि गुणवत्ता विहीन एवं निम्न स्तर के कार्य हुऐ है से संबंधित शिकायत की गई है जिसमें प्रावधान अनुसार क्रेशर गिट्टी के स्थान पर हाथ से टुटी गिट्टी का उपयोग किया गया है साथ ही बोल्डर चेक डेम कार्यों में लोकल मटेरियल का उपयोग वही से इकठ्ठा कर किया गया हैं एवं बोल्डर परिवहन तथा बोल्डर का बिल लगाया गया है। जिसमे शिकायत कर्ता ने उक्त निर्माण कार्यो की उच्च स्तरीय जांच शिकायतकर्ता के समक्ष कराये जाने की बात कही हैं।

error: Content is protected !!