Advertisement Carousel

घड़ी चौक में ऐतिहासिक मना अम्बिका दीदी का जन्मदिन, केक काटा तो पहला बाइट खिलाया बच्चे ने, महामाला और फलों से तौला समर्थकों ने…

00 अम्बिका दीदी ने दोनों हाथ जोड़ किया अभिनंदन स्वीकार

00 परिवार को मंच में बुला कर शहर को कराया उनका परिचय

00 क्षत्रिय समाज ने महामाला से अभिनंदन और फलों से तौला

कोरिया / संसदीय सचिव व क्षेत्र की लाडली विधायक अम्बिका सिंहदेव के जन्मदिन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने घड़ी चौक में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के तमाम छोटे – बड़े चेहरे नजर आए, सभी ने क्रमबद्ध एक – एक कर अम्बिका दीदी सहित शहरवासियों से पहली बार रूबरू हो रहे उनके पति और बच्चों का अभिनंदन किया व दीदी को जन्मदिवस की बधाई दी।

जिसके उपरांत अम्बिका दीदी परिवार और समर्थकों के साथ केक काटा, केक की पहली बाइट अम्बिका दीदी के बेटे ने खिलाया फिर उनके पति ने केक खिला कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

तद्पश्चात जिला मुख्यालय के क्षत्रीय समाज द्वारा महामाला भेंट कर एवं फलो से तौल कर संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिहंदेव का जन्मदिन मनाया।

वाकई ऐतिहासिक रहा जन्मदिन…

ये पहला मौका था जब अम्बिका दीदी अपने पुरे परिवार के साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में एकसाथ शहरवासियों से रूबरू हुई और उनका परिचय भी कराया। इस दौरान अम्बिका दीदी सहित पूरे परिवार ने दोनों हाथ जोड़ कर मंच से जनता का अभिनंदन किया। वाक़ई ये सालों साल तक याद रखने वाला समय होगा उनके परिवार के लिए…..!

जन्मदिवस को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा गया। सारे शहर को फ्लेक्स से पाट दिया गया हैं, लगातार जन्मदिन के अवसर पर आज बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बता दे कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के द्वारा घड़ी चौक में अभिनंदन समारोह के पूर्व बाल गृह और कोसा बाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अस्पताल बैकुंठपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन साथ ही आशा महेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड छीदियां में सांस्क़ृतिक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम व सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस पुरे कार्यक्रम में प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, जिलापंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, नपा पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, मुख्तार अंसारी, बृजवासी तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, श्रीमती संगीता राजवाड़े, एल्डरमैन राजीव गुप्ता, रवि राजवाड़े, आशीष डबरे, गणेश राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, अंकित गुप्ता, विपुल शुक्ला, नीलेश पांडे, साहेब सिंह काकू, अरुण साहू, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ गुप्ता, संजीव सिंह काजु, अफताभ अहमद, भूपेंद्र यादव, सोहेल अहमद, भूपेंद्र सिंह, सौरव गुप्ता, प्रखर जयसवाल, शैलश सिह, अवधेश सिंह, आशीष यादव, संजय जयसवाल, विकास श्रीवास्तव, अमित दुबे, लाल दास महंत, वैभव सिंह, अर्पित गुप्ता, गौरव सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ला, गणेश सिंह मौजूद रहें।


error: Content is protected !!