Advertisement Carousel

वायुसेना के विमान से होगी ऑक्सीजन सप्लाई

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

भोपाल / मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए वायुसेना के विमान का इस्तेमाल होगा। विमान के जरिए ऑक्सीजन टैंकर को जामनगर भेजा जाएगा। विमान जामनगर से ऑक्सीजन टैंकर को लेकर आएगा। 

दोपहर 2 बजे इंदौर से विमान को रवाना किया जाएगा। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए शिवराज सरकार ने ये फैसला किया है। गौरतलब है कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भोपाल में PWD पाइल लाइन बिछाकर ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाला है। अगले एक महीने में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। ऑक्सीजन के 2 हजार पॉइंट्स दिए जाएंगे। इसके जरिए जरुरतमंदों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। 

error: Content is protected !!