Advertisement Carousel

कांग्रेस गलती स्वीकार करने के बजाय भाजपा नेताओं को जेल का डर दिखा रही है- बाफना

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध झूठा प्रकरण दर्ज करवाये जाने पर विरोध के रूप में आज अपने निवास पर धरने पर बैठे,प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार राठी के अनुसार श्री बाफना ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऑक्सीजन एवं दवा की आपूर्ति को रोककर देश की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का घिनौना कृत्य किया गया और यह बात आम जनता में उजागर होने पर देश से माफी मांगने की बजाय उल्टा चोर कोतवाल को डाटे की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

श्री बाफना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ये जान ले कि यदि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता की गिरफ़्तारी हुई तो प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ता गिरफ़्तारी देंगे। श्री बाफना ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर अपने द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार एवं अत्याचार को दबाने का प्रयास कर रही है इसका जवाब 2023 के विधानसभा के चुनाव में जनता देगी।

error: Content is protected !!