Advertisement Carousel

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने की मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

कोरिया / सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर मनेंद्रगढ़ के सभी 7 शक्ति केंद्रों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया.इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आम जनों से कोविड19 के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की .


केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मनेन्द्रगढ़ मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया.इस दौरान शहर के फावारा चौक, श्री राम मंदिर, स्टेट बैंक के पास ,डॉक्टर करन क्लीनिक के पास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया.इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप दुआ ने कहां की हम सभी के लिए गौरव का विषय है की हमारे प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा व्यक्ति मिला है जो पूरे भारतवर्ष को विकास की ओर ले जाने में निरंतर प्रयासरत हैं इस दौरान कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा जो प्रयास किए गए वह भी आम जनता के सामने हैं .भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि भारत को एक बार पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए जो प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं उसके परिणाम दिखाई पड़ने लगे हैं.दुर्भाग्य का विषय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी विपक्ष के लोग कोविड-19 से निपटने की बजाय केंद्र सरकार के निपटने की तैयारी करते हैं जो बेहद निंदनीय है.हम सभी को मिलकर इस महामारी से लड़ना है.

इस मौके पर भाजपा नेता जेपी बुनकर ,कृष्णा शेखदार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता आकाश दुआ, विवेक साहू सहित मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे.

error: Content is protected !!