Advertisement Carousel

किसान ने अपने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की 

दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर है एक किसान ने अपने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक किसान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का रिश्तेदार है। उतई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम मानिकचौरी निवासी कुबेर साहू (47) ने शनिवार की रात 11 बजे के करीब अपने खेत में नीम के पेड़ से नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक शनिवार की शाम को घर से निकला था। रात तक वापस न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो रात करीब 11 बजे खेत में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली।


ग्रमीणों को सूचना के बाद उतई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हाईप्रोफाइल मामला होने कक वजह से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। उनसे मृतक का गृहमंत्री से रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने पलड़ा झाड़ते हुए यह कह दिया कि हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक कुबेर काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की शाम 5 बजे वह अपने घर से निकला था। रात 11 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब घर वालों ने उसकी तलाश की। परिजन मृतक को ढूंढते हुए जब खेत पहुंचे तब उसकी लाश फंदे पर झूलते मिली। अफवाह यह भी है कि मृतक गृहमंत्री का भतीजा है। मृतक के दो बच्चे हैं।

error: Content is protected !!