छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने व उसका लाभ दिलाने सभी को मिल कर करना है प्रयास – गुलाब कमरो
कोरिया / साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मेन्द्रा पहुचे जहां विधायक ने विवाह के 5 जोड़े वर वधुओ को आशीर्वाद एवं उपहार भी दिया। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने सफल आयोजन के लिए परियोजना अधिकारी सोनहत व एस डी एम प्रशांत कुशवाहा की तारीफ की शादी कार्यक्रम के दौरान हसदेव शिव मंदिर प्रांगण में विधायक गुलाब कमरो ने पौधा रोपण कर सभी नव विवाहित जोड़ो को भी पौधा रोपण करने कहा।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम सरकार का नेक कार्य- कमरो
विधायक गुलाब कमरो ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सरकार का नेक कार्य बताते हुए कहा कि पहले सरकार से 15 हजार रुपए मिलते थे लेकिन भूपेश सरकार कुल 25 हजार रुपए का सहयोग विवाहित जोड़ो को कर रही है। विधायक कमरो ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल मे सरकार का कोई भी कार्य बंद नही हुआ मनरेगा के तहत रोजगार में छत्तीसगढ़ को अच्छा स्थान मिला है। विधायक ने कहा को कोरोना गाइड लाइन का पालन करें प्रशासन का सहयोग करें सरकार और हमको आपकी चिंता है आपके क्षेत्र के सभी काम तेज गति होंगे विधायक कमरो ने जाती प्रमाण पत्र शिविर की बात कहते हुए कहा कि सभी के जाती प्रमाण पत्र बनाये जाने का कार्य तेज गति से जारी है बच्चो को शिविर के माध्यम से तत्काल जाती प्रमाण पत्र बना कर दिया जा रहा है।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल से बच्चो का होगा बौद्धिक विकास -कमरो
विधायक गुलाब कमरो ने कार्यक्रम के बाद आये लोगो से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण किया इस दौरान विधायक ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि अपने बच्चो का दाखिला कराएं आपके क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से बच्चो को अंग्रेजी भाषा का बौद्धिक ज्ञान होगा उनका स्तर बढेगा आने वाले समय मे बच्चो को अच्छी शिक्षा से अच्छे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
खूब चंद बघेल योजना का लें लाभ
विधायक गुलाब कमरो ने खूब चंद बघेल योजना का जिक्र करते हुए राशन कार्ड से 5 लाख तक इलाज हेतु स्वास्थ्य लाभ लेने की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना की भी जानकारी लोगो को दी विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि पिता के आधार पर बच्चो को तत्काल जाती प्रमाण पत्र प्रदान करने की मंशा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है जिसके तहत जन्म के बाद तत्काल पिता के जाती प्रमाण पत्र आधार पर बच्चे की जाती बनाई जाएगी।
