Advertisement Carousel

VIDEO – बस स्टैंड में दुकानों की नीलामी में हंगामा, नीलामी के बाद 2 दुकान राशि जमा नही कर पाई, रुपए हुए राजसात

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में नगर पालिका परिषद के द्वारा नए कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जारी है। बीते सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद भारी गहमा-गहमी और हुज्जतबाजी के बीच दुकानों की बोली प्रशासक की मौजूदगी में शुरु की गई।

इस दौरान सीएमओ श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, एसडीएम बैकुंठपुर, नायाब तहसीलदार एम सिंह, सिटी कोतवाली प्रभारी केके शुक्ला, राजस्व निरीक्षक कौशल यादव, नारायन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नीलामी के बाद दो दुकान की राशि आज जमा नही हो पाई, दोनो को निरस्त भी कर दिया गया हैं, 73 लाख और 28 लाख की दुकान की जमा राशि डेढ- डेढ़ लाख रुपए राजसात की गई हैं, अब यह दुकाने दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले को मिल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के द्वारा बस स्टैंड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 6 दुकानों में से 5 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया की गई हैं।

भू-तल के दुकान क्रमांक 1 के लिए शासकीय बोली 14.34 लाख निर्धारित की गई थी, इसमें नाजिया आ. फिरोज अहमद 47.6 लाख की प्रथम बोली रही, दूसरे स्थान पर 47.05 रामविलास पिता भैयालाला रहे।

दुकान क्रमांक 2 के लिए 15:20 लाख शासकीय बोली निर्धारित रही, इसमें गौरव प्रकाश ने 61.01 लाख में दुकान को हासिल किया। दूसरे स्थान की बोली आस्तिक शुक्ला आ. राजेश शुक्ला की 61.600 की रही।

दुकान क्रमांक 3 के लिए 13.90 लाख सरकारी बोली रही, इसमे मो. कलीम आ. मो. अयुब अंसारी ने 28.5 लाख की बोली लगाई, दूसरे स्थान पर अलकनंदा 28. 00 की रही।

भूतल के दुकान क्रमांक 3 की सरकारी बोली 15.20 रही, जिसे 73.00 लाख में कादिर खान ने दूसरे नम्बर में याहिया ने 72.00 लाख की बोली लगाई। कादिर खान आत्मज अब्दुल रब खान ने 73 लाख की सर्वाधिक बोली लगाई। दूसरे स्थान पर शेख मोहम्मद याहिया आ. स्व. अमीन खान की रही।

प्रथम तल के दुकान क्रमांक 1 के लिए 13.90 लाख सरकारी बोली रही, इसमें आदर्श गौतम आ. राम प्यारे गौतम ने सर्वाधिक बोली 15.10 लाख की लगाई दूसरे स्थान पर अर्पित मन्नु गुप्ता आ. स्व. रामनरेश गुप्ता 15.00 रहे।

नियम ऐसे रहे कि दुकान नीलामी में भाग लेने वाले सर्वाधिक बोलीकर्ताओं को 24 घंटे के भीतर आधी रकम जमा करनी होगी, शेष रकम जमा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय निर्धारित किया जाएगा, इस अवधि में उन्हें अमानत राशि जमा करनी होगी। 24 घंटे के भीतर आधी रकम जमा नहीं करने वाले पात्र आवेदकों को आवंटन की प्रक्रिया से निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं प्रथम तल के दुकान क्रमांक 1 के अजा/अजाज के आवेदक नहीं होने के कारण दुकान की नीलामी नहीं हो सकी।

निवर्तमान पार्षदों ने किया हंगामा

निवर्तमान पार्षद एवं नागरिक एकता मंच अध्यक्ष संजय जायसवाल,
विजय सिंह ठाकुर, आशीष यादव, पूर्व पार्षद आफताफ अहमद, एल्डरमैन नानू दुबे ने नीलामी परिक्रिया के प्रारम्भ से ही जोरदार हंगामा किया, हंगामा इतना बढ़ गया कि संजय जायसवाल ने अपनी बातों को कहते कहते जमीन पर बैठ कर धरना भी दिया, अन्ततः पालिका प्रशासक के समझाई पर यह सभी निवर्तमान पार्षद मौके से रवाना हुए। इन सब की वजह थी कि एक फल व्यवसाई जो कि पिछले 23 वर्षों से निर्माधीन दुकान के सामने अपनी दुकान लगा कर जीवनोपार्जन कर रहा था। आरोप यह लग रहे थे कि पालिका अधिनियम में विस्थापन की स्थिति में लागत मूल्य से 10% बढ़ा कर उक्त व्यवसाई को दुकान उपलब्ध कराया जा सकता था, जिसकी मांग फल दुकान व्यवसाई ने नगर पालिका से की थी। जिसमें नगर पालिका प्रशासक के द्वारा उचित मांग को दरकिनार करते हुए दुकानों की नीलामी परिक्रिया सम्पन्न करा दी गई।

error: Content is protected !!