कोरिया / आपको बता दें कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से प्रदेश की जनता बिजली की समस्याओं से आये दिन परेशान रहती है, एक बार फिर से बैकुण्ठपुर नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत जाम पारा में बिजली से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा बैकुण्ठपुर के पदाधिकारियों के साथ जाकर अपने ग्राम में बिजली की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। दिनांक 17/08/2021 एक ओर जहां पूरा बैकुण्ठपुर बन्द था वहीं जामपरा की जनता बिजली की समस्याओं से जूझ रही थी जिसकी जानकारी भाजयुमो पदाधिकारियों को मिली और भाजयुमो जिला शा. स्वाध्याय प्रमुख तथा ग्राम पंच मनोज सोनवानी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बिजली विभाग में ग्राम पंचायत जामपारा में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे जामपारा में लगे ट्रांसफार्मर को बदलने तथा लो वोल्टेज की समस्याओं का जल्द ही निराकरण करने का निवेदन किया गया तथा निराकरण ना होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी। जिसपर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया ।
जहाँ भाजयुमो के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला मंत्री प्रखर गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री आलेख नामदेव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित गुप्ता बैकुण्ठपुर मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, तथा ग्राम वासी पिंकू राजवाड़े एवं अन्य उपस्थित थे।।
