Sunday, April 20, 2025
Uncategorized महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का...

महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का हुआ अनावरण

-

रायपुर / ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने नए प्रतीक चिन्ह (LOGO) और नए झंडे का अनावरण किया गया था। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम द्वारा राजीव भवन रायपुर में महिला कांग्रेस नया झंडा महिला कांग्रेस की उपस्थिति में फहराया गया। इस गरिमामयी अवसर पर सांसद छाया वर्मा भी उपस्थित थी। महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह की शुभकामनाएं दी।

निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिलाओं द्वारा महिला कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस के अनुसार बनाने की मांग की जा रही थी इसलिये महिला कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह पंजे के अंदर रखकर नया रूप दिया गया है। राहुल गांधी जी महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का अनावरण किया। यह मूल कांग्रेस पार्टी के हाथ के चिन्ह को सम्मिलित कर महिलाओं की पार्टी और देश में भागीदारी बढ़ाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान ने कहा नया चिन्ह महिलाओं के अन्दर नयी ऊर्जा का संचार करेगा और सभी वर्ग की महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़ना चाहती हैं ।

इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष अनीता गुरुपंच, प्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष संगीता तिवारी, समीना खान, देवकी लोहा, बिंदु रानी, बबिता सेन, सायरा खान, सुषमा सामंत, शशि शर्मा, सुषमा ध्रुव, अंजना भट्टाचार्य, हेमलता सेन, हजरून बानो, भुनेश्वरी डहरिया, नूतन, लता शिरीन, एजाज राहत प्रवीन, अनसुया राय, लता बंजारे, सुधा सिन्हा, विद्या विश्वकर्मा, कविता सेन, कुमारी बाई टंडन, लता मारकंडे, ईश्वरी सोनी, तिलेशश्वी साहू अन्य महिला बहनें उपस्थित रहे ।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!