Advertisement Carousel

विवाद की स्थिति में सुधार नही, धारा 144 के बाद अब कर्फ्यू लगाया

कवर्धा / विवाद की स्थिति में सुधार नही जिले में धारा 144 के बाद कलेक्टर ने अब कर्फ्यू लगाया।

कवर्धा जिले में चल रहे दो सामुदायो के विवाद की स्थिति अभी भी तनाव पूर्ण है। आज पूरा कवर्धा बंद रहा है वही विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार के दिन पूरे जिले में चक्का जाम करने का आवाह्न किया था जिसके बाद पूरे जिले भर में चक्का और जिला बंद किया गया था। लेकिन विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं हजारों की संख्या में कवर्धा शहर पहुच गए। जिसके बाद कवर्धा शहर में जमकर तोड़-फोड़ हुआ है स्थिति को देखने के बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया। शहर के अंदर आवाजाही पर पूरा रोक लगा दिया गया है। वही पुलिस ने बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चार्ज किया कई कार्यकर्ताओ को गम्भीर चोटे भी आयी है।

इधर सांसद संतोष पांडेय ने लाठी चार्ज पर पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है साथ ही आका के इशारे पर काम करने वाली पुलिस कहा है और चेतावनी भी दिया है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी दबाव में आके काम करे किसी के दबाब में काम न करे हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मारा गया है जल्द यह आंदोलन आग की तरह फैलेगी इस तरह हिन्दू समाज पर अत्याचार समाज कतई बर्दाश्त नही करेगी।

error: Content is protected !!