Advertisement Carousel

चिरमिरी में विधायक डॉ जायसवाल ने किया धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ

नगरनिगम चिरमिरी और नगरपालिका बैकुंठपुर में मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, दवाइयों की कीमत में 50 से 70 प्रतिशत की छूट, मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां


कोरिया / जिले में 12 नवंबर को नगर निगम चिरमिरी और नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर में धन्वंतरि मेडिकल स्टोर की शुरुआत हुई। यह योजना सरल सहज स्वास्थ्य सुविधा और किफायती दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन की प्रदेश की जनता को महती सौगात है।


नगरनिगम चिरमिरी में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल और महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने किया मेडिकल स्टोर का शुभारंभ


राज्य सरकार की महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना के तहत धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का लोकार्पण करते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने इसे शहर की जनता को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक और सौगात बताया। उन्होंने कहा कि अब कम खर्च में मरीजों को बीमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि धन्वंतरि मेडिकल स्टोर के माध्यम से जनता को सस्ती दर में बेहतर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के खर्च में राहत मिलेगी।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, नगर निगम चिरमिरी आयुक्त श्री बिजेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में फ़ीता काटकर धन्वंतरि मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया।


कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में मेडिकल स्टोर की शुरुआत जिले में की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे जनता के लिए दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा और उन्हें सस्ती दर में गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी।


नगरपालिका बैकुंठपुर में भी धन्वंतरि मेडिकल स्टोर शुरू, दवाइयों की कीमत में 50 से 70 प्रतिशत की छूट, मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां


जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगरपालिका बैकुंठपुर में धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके बाद राजीव आश्रय योजना के तहत 32 हितग्राहियों को पट्टा वितरित भी किया गया।

error: Content is protected !!