बलरामपुर जिले के ग्राम अमडण्डा प्रायमरी स्कूल में स्थित कुएं में गिरने से एक सात वर्षीय स्कूली बच्चे की मौत हो गई है..जिस दौरान यह घटना घटी स्कूल में मध्यान्ह भोजन की छुट्टी हुई थी..और स्कूल में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों के हड़ताल पर होने से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल प्रांगण में ही संचालित मिडिल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही थी..वही घटना की सूचना मिलने के बाद डीईओ ,तहसीलदार मौके पर पहुँचे थे..और पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दे कि इन दिनों प्रदेश में सहायक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है..ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रायमरी स्कूलों में शिक्षकीय कार्य किया जा रहा है..इसी दौरान आज बलरामपुर ब्लाक के अमडण्डा गांव में संचालित प्रायमरी स्कूल के कुएं में घिरने से 7 वर्षीय कक्षा दूसरी के छात्र बृजमोहन की मौत हो गई..इधर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण आनन-फानन में स्कूल पहुँचे और बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला।
आपको बता दे कि अमदण्डा स्कूल परिषर में वर्षो से पुराना कुआ स्थित है जिसको पाटने के लिए कई बार ग्रामीणों ने शाशन प्रशासन से गुहार लगाई थी लेकिन अभी तक कुएं को डिस्मेंटल नही किया गया था जिसके कारण आज एक बच्चे की मौत उसी कुएं में गिरकर हो गई है ।
माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक ने बताया कि प्राथमिक शाला के दोनों सहायक शिक्षक हड़ताल पर है और शाशन के निर्देशानुसार स्कूल का संचालन किया जा रहा है लेकिन मध्यान भोजन की छुट्टी के दौरान ये घटना घट गई है ।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँचे जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को दुःखद बताते हुए ..अब डिस्मेंटल हो चुके कुएं को पाटने की बात कही है..जबकि इस हादसे के बाद गांव में शोक लहर दौड़ गई है..और ग्रामीण आक्रोशित है।
