Advertisement Carousel

कहीं देखी हैं अपने बंदर और कुत्ते के बच्चे की ऐसी दोस्ती…VIDEO

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इन दिनों बंदर और कुत्ते के बच्चे की दोस्ती खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बता दे कि पिछले 5 दिनों से एक कुत्ते के बच्चे को लेकर
बंदरों का समूह लोगों की छतों पर और मुड़ेर पर घूम रहा है और तो और बंदर अपने साथ कुत्ते के बच्चे को खिलाता दिखाई देता है।

मनेंद्रगढ़ के रेलवे इलाके में लोगों को उस वक्त काफी हैरत हुई जब उन्होंने अपनी छत पर एक बंदर के साथ कुत्ते के बच्चे को देखा.पहले तो उन्हें यह एक सामान्य सी घटना लगी लेकिन जब उन्होंने कुत्ते के बच्चे को बंदर के समूह से अलग करना चाहा तो बंदर कुत्ते के बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं थे. बंदर को बहलाने के लिए लोगों ने खाने की सामग्री में छतों पर भेजी लेकिन बंदर खाने का सामान तो ले गए लेकिन तब भी कुत्ते का बच्चा उनसे अलग नहीं हुआ।

बन्दर और कुत्ते के बीच ऐसी दोस्ती …

फिलहाल बन्दर और कुत्ते के बच्चे को लेकर लोगों में काफी कौतूहल है।

error: Content is protected !!