मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन जब्त

धमतरी / धमतरी जिले में सायबर सेल और कुरुद पुलिस की टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल और एक वेन को बरामद किया है।

चंद्रशेखर किरण गिरी की मारुति ओमनी वैन को ये आरोपी चोरी कर ले गए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी और जब आरोपियों को पकड़ा गया तो इस चोर गिरोह का खुलासा हुआ।

सायबर सेल और थाना कुरूद की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी के लिए रवाना हुए थे जो मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान अभनपुर गोतियारडीह में एक जी.पी.एल.कन्ट्रक्सन कंपनी के स्टोर में हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन सिंह, उम्र 26 वर्ष अभनपुर स्थाई पता सादा वाला पोस्ट गोलेवाला थाना गोलेवाला जिला फरीदकोट पंजाब आकाश सिंह पिता राम लुभाया उम्र 21 वर्ष साकिन अभनपुर दूधवाला थाना सलोन जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब दलजीत सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 24 वर्ष अभनपुर
निहाल सिंह पिता गुरमीत सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन का पार अभनपुर स्थाई पता बुधवारी बाजार थाना डोंगरगढ़
द्रोण टंडन पिता ताराचंद टंडन उम्र 22 वर्ष साकिन गोत्री आरडी अभनपुर का होना बताया।

द्वारा आरोपी से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धमतरी शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों से कुल 07 नग 01 नग चारपहिया वाहन,06 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इनसे और भी चोरियों के संबंध में पूछताछ करेगी।

error: Content is protected !!