Advertisement Carousel

PM की सुरक्षा में हुई चूक से आक्रोशित भाजयुमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

कोरिया / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा में हुई चूक से भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए । कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक बैकुंठपुर सहित कोरिया जिले के विभिन्न मंडलों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया । इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की । विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है । कांग्रेस को अपनी हार प्रदर्शित हो रही है ।

कार्यक्रम में भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्शल गुप्ता , उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े , प्रखर गुप्ता ज़िला मंत्री , कार्यालय मंत्री रोशन राजवाड़े ,भाजपा ज़िला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े , भाजपा मंडल महामंत्री सुभाष साहू , बिजेंद्र जायसवाल , सूबेज अहमद , नूर मोहम्मद उपस्थित थे ।

वही भाजयुमो ने बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया । सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया । कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार जनता द्वारा कांग्रेस को अस्वीकार करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देख कांग्रेस तिलमिला गई है ।

इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रमुख रूप से बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, महामंत्री अभिषेक साहू , नवीन मिश्रा उपाध्यक्ष अनिल राजवाड़े , मंत्री दीपक साहू , आशीष साहू ,व भाजपा युवा मोर्चा शिवपुर चरचा मंडल से मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे, रणविजय सिंह, राहुल भारती, मनीष साहू विकास चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!