बिलासपुर / शहर में मास्टर चाबी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह को सरकंडा पुलिस पकड़ने में सफलता मिल गई है। तीन युवकों को पकड़कर चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। गिरोह का एक सदस्य फरार है।
एडीशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शहर विभिन्न क्षेत्रों से मोटर बाइक उड़ने वाले गिरोह के 3 युवक गिरफ्तार किया गया है।पिछले दिनों स्कूल के पास सेएक बाइक चोरी हो गई थी। इस पर से टीआई परिवेश तिवारी ने पुलिस टीम को बाइक चोरों के पतासाजी का निर्देश दिया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी हुई। एक युवक चोरी की बाइक में घूम रहा है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर घेराबंदी कर लिंगियाडीह निवासी किशन श्रीवास को बाइक में फर्राटे मारते हुए पकड़ लिया। कड़ाई बरतने पर उसने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर सरकण्डा,सिम्स व कोतवाली क्षेत्र से मास्टर चाबी से लाकखोलकर बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकेनिशानदेही पर उसके अन्य दो साथियों को पकड़कर चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है।
