रायपुर / भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार घोटालों के नए-नए आयाम रच रहे हैं महासमुंद एवं लोरमी सोसाइटी से हजारों टन धान का परिवहन मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से हुआ है से गौठान के माध्यम से गोबर घोटाला किया जा रहा है साथ ही किसानों से 2 रू किलो मे गोबर खरीद कर वर्मी कंपोस्ट के नाम पर 10 रू में किसानों को दबाव पूर्वक बेचा जा रहा है यह कौन सा अर्थशास्त्र है जो कांग्रेसी ही समझ सकते हैं साथ ही प्रदेश के अधिकांश गौठान जर्जर हालत में है एवं चारा के अभाव में गोवंश मारा जा रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि जिस तरह से बिहार में चारा घोटाला हुआ और लालू यादव जेल गए उसी प्रकार आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर भूपेश बघेल सरकार के अनेक लोग गोबर घोटाले में सलाखों के पीछे रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ के हर जिलों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगा हुआ है यूपी में हमारी सरकार आने पर छत्तीसगढ़ मॉडल से विकास किया जाएगा मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में कहां पर इनका फूड प्रोसेसिंग प्लांट है एक भी फूड प्रोसेसिंग प्लांट यदि हो तो मुझे बताएं।
प्रदेश में अराजकता का माहौल है राज्य सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हो रही है खासतौर से किसान हितैषी कहलाने वाली भूपेश सरकार किसानों का भला ना कर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती से किसान हलाकान हैं रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है वही खाद की कमी से किसान परेशान हैं खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है किसान खुले बाजार में खाद खरीदने को मजबूर हैं जिसके कारण खेती का लागत काफी बढ़ गया है केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जा रही है परंतु राज्य सरकार के संरक्षण में खाद सोसाइटी के बजाय बाजार में पहुंच जाता है सरकार खाद की कालाबाजारी रोकने में पूर्ण रूप से असफल रही है।
प्रदेश में अधिकांश मंडी बंद पड़े हैं जिससे किसानों को अपना फसल बहुत कम दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है प्रदेश का किसान ठगा सा महसूस करने लगा है राज्य सरकार किसान विरोधी है । यहां माफिया राज चल रहा है बंदोबस्त त्रुटि में सुधार करने सरकार के द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है प्रदेश के हजारों किसान बंदोबस्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं अनेकों किसानों के रकबा घट गए हैं किसान परेशान हैं सरकार कैंप लगाकर बंदोबस्त त्रुटि में सुधार करें बंदोबस्त सुधार के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। भूपेश सरकार द्वारा 2 वर्ष का बकाया बोनस देने की घोषणा किया गया था परंतु 3 वर्ष से अधिक समय हो गया सरकार द्वारा बोनस नहीं दिया जा रहा है जिससे किसान छला हुआ महसूस करने लगा।
आज के इस पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास मीडिया प्रभारी अजय साहू अनिल अग्रवाल आकाश गुप्ता भारत सिंह सिसोदिया उपस्थित थे ।
