Advertisement Carousel

दुकानों में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को एकजुट कर रहें डॉ. अरुण

अनिवार्य साप्ताहिक छूट्टी की मांग का मिल रहा ज़ोरदार समर्थन – सैकड़ो कर्मचारियों ने लिया कामगार सभा की सदस्यता

बस्तर के युवाओं व कामगारों का शोषण नही किया जाएगा बर्दाश्त -डॉ. अरुण पाण्डेय्

रायपुर / आज़ादी के 75 वर्ष बीत गए पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने 21 वर्ष हो गए लेकिन जगदलपुर नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छोटे बड़े दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के हित में किसी राजनैतिक दल या संगठन ने कभी आवाज़ नही उठाया। डॉ. अरुण पाण्डेय् के नेतृत्व में जनसभा संगठन की स्थापना के बाद पहली बार जगदलपुर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित छोटे बड़े दुकानों में काम करने वाले मेहनतकश कामगारों के हक़ अधिकार के लिए संघर्ष आरंभ किया गया है।

एक दिन की साप्ताहिक छुट्टी, सार्वजनिक प्रसाधन गृह व महिला कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी की मांग करते हुए निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। गौरतलब होकि जनसभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय के निर्देशानुसार कामगार इकाई कामगार सभा द्वारा लगातार कर्मचारियों/मज़दूरों के हक़ अधिकार में न्यूनतम वेतन व अन्य समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इसी से प्रभावित होकर जगदलपुर निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों के सैकड़ो कर्मचारियों ने भी संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, स्थानीय दलपत सागर क्षेत्र में बैठक रखकर सैकड़ो कर्मचारियों को प्राथमिक सदस्यता दी गई है।

सैकड़ो कर्मचारियों ने लिया कामगार सभा की सदस्यता

जनसभा के कामगार इकाई कामगार सभा के कर्मचारियों के हित में किए जा रहें कार्यों व संघर्ष से प्रभावित होकर जगदलपुर मेन रोड के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सैकड़ो कर्मचारियों ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष जनसभा व प्रमुख संरक्षक कामगार सभा के समक्ष संगठन की सदस्यता ली है। दुकानों में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को उनके हक अधिकार मिल सके इस हेतु डॉ. अरुण पाण्डेय् कर्मचारियों को एकजुट कर रहें हैं।

error: Content is protected !!