Advertisement Carousel

महापौर कंचन ने सीएम बघेल का जताया आभार, प्रदेश के नगरीय निकायों के महापौर,अध्यक्ष व पार्षदों के वेतन में वृद्धि व विकास निधि को बढ़ाने मुख्यमंत्री ने की अनूठी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में आभार कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम बघेल को दी बधाई एवं पुष्पगुच्छ,मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ.विनय भी रहे मौजूद

कोरिया/चिरमिरी । नगरपलिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महापौर,अध्यक्ष के द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को पुष्पगुच्छ भेट कर हृदय से आभार जताया ।

गौरतलब है की बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बड़ी सौगात दी । सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो में कार्यरत महापौर, सभापति और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने व विकास निधि में वृद्धि करने की घोषणा कर नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियो के लिए अनूठी पहल की है । इस घोषणा के बाद जनप्रतिनिधियों के बीच उत्साह का माहौल है ।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर चिरमिरी महापौर ने कहा कि इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे । महापौर कंचन ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हैं ।

error: Content is protected !!