कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रामनवमीं के अवसर पर जवारा विसर्जन की धूम देखने को मिली। जवारा विसर्जन के दौरान पुरुषों और महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर देवी मां को खुश करने के लिए महिलाओ और पुरुषों ने अपने शरीर पर बाना बुना था।
बता दे की आज रामनवमीं के दिन दिनभर शहर में माता की भक्ति भक्त मस्त रहें। सुबह से ही मंदिरों में पूजा आरती, भोग भंडारे का शिलशिला जारी हैं। इसी तारतम्भ में शहर के रमदईया धाम में महिलाएं एवं बच्चियां ने अपने सिर पर जवारा रख टोलियों में जवारा विसर्जन के लिए निकली। नौ दिनों तक भक्ति से ओतप्रोत रहने तथा अपनी मानता के अनुसार जवारा बोए। नौ दिन तक मां की आराधना में लीन भक्तों ने मां का पूजन अर्चन कर आर्षीवाद लेकर व्रत का समापन किया। सभी देवी मंदिरों सहित घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया।

आपको बता दे कि प्रतिवर्ष शहर के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ धूमधाम से जवारे विसर्जन के लिए शोभायात्रा कि शक्ल में टोली निकाली जाती रही हैं। इस दौरान जवारा को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा के रूप में निकाला गया। सैकड़ों भक्त मुंह में बाना छिदवाकर आगे – आगे झूमते व झुपते चल रहे थे। साथ में सिर पर जवारे रखे महिलाएं माता की भक्ति गाती हुई चल रही थीं। रमदईया धाम से विधिवत पूजा अर्चना कर निकली शोभा यात्रा घड़ी चौक तक पहुची जहां देवराहा बाबा समिति के सदस्यों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक इनका स्वागत सत्कार किया गया व फल, पानी वितरण कराया गया। जिसके बाद शोभायात्रा वापस रमदईया धाम पहुची।
