Wednesday, March 19, 2025
बड़ी खबर माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए सीएम, बिप्लब देब...

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए सीएम, बिप्लब देब ने दिया था इस्तीफा

-

दिल्ली / बिप्लब कुमार देब के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। बीजेपी ने माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना है। 69 साल के राज्यसभा सांसद माणिक साहा अब त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे। 

त्रिपुरा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माणिक साहा को पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बधाई दी है। बिप्लब ने अपने ट्वीट में लिखा कि माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। देब ने लिखा- मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व से त्रिपुरा समृद्ध होगा।

बिप्लव कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल एस एन आर्य को सौंप दिया है। देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की। देब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि जो जिम्मेदारी दी गई, उसके साथ मैंने न्याय किया फिर चाहे राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष का पद हो या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी। मैंने त्रिपुरा के संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया और सुनिश्चित किया कि राज्य के लोगों के लिए शांति हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2023 में चुनाव आ रहा है और पार्टी चाहती है कि जिम्मेदार संयोजक यहां प्रभार संभाले। सरकार तभी बन सकती है जब संगठन मजबूत हो। चुनाव के बाद कोई निश्चय ही मुख्यमंत्री बनेगा।’’ त्रिपुरा में पार्टी के मामलों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए देब बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली गए थे।

Latest news

गरियाबंद के हाथबाय जंगल में जले हुए शव के टुकड़े मिले, इलाके में सनसनी

गरियाबंद। जिले के हाथबाय जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना...

सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर 19 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली...

सचिन पायलट ने जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!