Advertisement Carousel

संदिग्ध स्थिति में बंदी की मौत से उठ रहे हैं कई सवाल ?

बिलासपुर / जेल में बंद विचाराधीन कैदी की कुत्ते के काटने से मौत की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। मृतक के परिजनों ने जेल में मारपीट होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

चोरी के मामले में जेल दाखिल 40 वर्षीय विचाराधीन बंदी विदेशी केवट की सिम्स में उपचार के बाद मौत हो गई। उसे जेल दाखिल कराने से पहले कुत्ते ने काट लिया था, उसे 16 मई को सिम्स दाखिल कराया गया था, जहां 18 मई को उसकी मौत हो गई। सिम्स में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा, मौत के बाद विदेशी केवट के परिजनों के गले से कुत्ता काटने की बात नीचे नहीं उतर रही है। उन्होंने पकड़े जाने के बाद विदेशी के साथ अमानवीय मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के कारण जेल में लगातार बंदी की मौत की यह दूसरी घटना है।

error: Content is protected !!