Advertisement Carousel

डेढ़ साल बाद युवती के कंकाल ने उगला हत्यारों का राज

सुरजपुर जिले में एक युवती की हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसके खुलासे में डेढ़ साल का वक्त लग गया। पुलिस को जब डेढ़ साल बाद युवती का केवल कंकाल मिला तो उसी कंकाल ने उगला अपने हत्यारो का राज।

सुरजपुर के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी में डेढ़ साल बाद एक युवती के अंधे कत्ल का राज खुलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

दरअसल मृतिका सोनी साहू के गुम होने की सूचना उसके पति तीरथराम ने 9 जनवरी 2021 को बिहारपुर चांदनी थाने में दर्ज कराया था,, वही पुलिस गुम इंसान प्रकरण बनाकर सोनी की पता तलाश में जुटी हुई थी,, ऐसे में डेढ़ साल बाद मुखबिर से मिले सुराग पर पुलिस ने मृतिका के पति तीरथराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जहा आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोनी साहू से उसका प्रेम सम्बन्ध था,,मृतिका सोनी की शादी पहले कही ओर हो चुकी थी, ऐसे में सोनी अपने पुराने पति को छोड़कर वापस गांव बिहारपुर चली आई और तीरथराम के साथ पत्नी बनकर रहने लगी,, तीरथराम सोनी के चरित्र पर शक किया करता था,,ऐसे में 3 जनवरी की रात चरित्र शंका पर डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दिया और लाश को अपने पिता राम मोहन के साथ मिलकर घर के पास पहाड़ के पीछे दफना दिया था।

जहा पुलिस को लाश की जानकारी मिलने के बाद आज पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के मौजूदगी में मृतिका के शव को बाहर निकाला ,,और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, वही मृतिका के लापता होने के बाद से ही मृतिका के परिजन पुलिस से हत्या की आशंका जता रहे थे, ऐसे में दो आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर परिजन असंतुष्ट नजर आए, वही एस पी ने बताया कि पुलिस की जांच में भले ही देरी हुई लेकिन अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है, फिलहाल आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी कर ली गयी है वही जांच में किसी और के शामिल होने की बात सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी।

बहरहाल डेढ़ साल बाद कंकाल में तब्दील लाश को देख मृतिका के परिजन के आंसू नही थम रहे। वही डेढ़ साल तक हत्या कर आराम से घूमते हत्यारे पिता पुत्र ने पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए है।

error: Content is protected !!