Advertisement Carousel

मकान 1 दो को बेचा, विकास जैन बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर / राजधानी रायपुर में जमीन और मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला न्यू राजेंद्रनगर में सामने आया है। पुलिस ने ठगी के शिकार पंडरी निवासी राजीव गुप्ता की शिकायत पर एक ही मकान को दो लोगों को बेचने पर आरके जैन कंस्ट्रक्शन के संचालक विकास जैन के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज किया है। फिलहाल बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे पहले भी विकास जैन समेत उनके स्वजनों पर जमीन, मकान बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के कई केस अलग-अलग थाने में दर्ज है।

विशाल मेगा मार्ट मारुति शोरूम के पीछे पंडरी में रहने वाले राजीव गुप्ता (52) ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 अप्रैल 2011 को खुशी वाटिका अमलीडीह में मकान नंबर 66 को आरके जैन कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर विकास कुमार जैन से 24 लाख रुपये में खरीदकर कब्जा हासिल किया था। बाद में पता चला कि उस मकान को विकास जैन ने 19 अक्टूबर, 2021 को मारुति हाइटस महोवाबाजार निवासी संजय बसंत चौधरी को 19 लाख 42 हजार रुपये में दोबारा बेच दिया। संजय चौधरी ने उस मकान को एचडीएफसी बैंक से होम लोन लेकर खरीदा था। वर्तमान में मकान को बैंक ने सीज कर रखा है।

राजधानी में जमीन की खरीदी-बिक्री में ठगी के मामलों से परेशान होकर पुलिस ने ऐसे प्रकरणों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई थी। कहा गया था कि थानों में आने वाली ऐसी शिकायतों की जांच इस टीम के द्वारा की जाएगी। जानकार बताते हैं कि ऐसा नहीं हो पा रहा है। पूर्व में भी रायपुर पुलिस ने ऐसा प्रयास किया था, लकिन जांच की निरंतरता तब भी नहीं रखी जा सकी थी। ऐसी शिकायतें महीनों तो कई बार सालों तक लंबित रहती है। जिन्होंने ठगी की, अपने प्रभाव का उपयोग कर वे वर्षो तक केस को दबाकर रखते हैं।

error: Content is protected !!