कोरिया / श्रद्धा महिला मंडल एस. ई. सी. एल. के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 30/7/2022 को सौम्य महिला समिति बैकुण्ठपुर की अध्यक्षा श्रीमती संगीता कापरी के मार्गदर्शन में बैकुण्ठपुर गौतम सदन क्लब में समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बारिश के दिनों में “डोर टू डोर” कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं के लिए मुश्किल समय होता है। पानी में भिगते हुए कचरा गाड़ी चलाना उनके लिए कठिन हो जाता है…. उनकी समस्याओं को देखते हुए सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता कापरी के मार्गदर्शन में 30 स्वच्छता अभियान में कार्यरत बहनो को “रेन कोट” प्रदान किया गया।
30 महिलाओं को बारिश के मौसम साफ-सफाई के लिए 2 किलो सर्फ का पैकेट, फिनाइल का एक लिटर बाटल तथा लाईफ ब्वाय का साबुन भी देकर सभी महिलाओं को नास्ता का डिब्बा देकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनके सहयोग के लिये सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया गया।
समाज कल्याण के उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती निलांजना गुप्ता, श्रीमती सविता मंडल , श्रीमती मिताली मंडल, श्रीमती अनु श्रीनिवास श्रीमती संध्या रामावत, श्रीमती मृनाली, श्रीमती रीना विश्वकर्मा श्रीमती नंदनी दुबे, श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती राम्या ईलावर्सन, श्रीमती प्रितिका साहनी तथा सौम्य महिला समिति की सदस्यों की उपस्थिति रही।
