Advertisement Carousel

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास

रायपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 13 अगस्त 2022 शनिवार को नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों के साथ बैठक।

14 अगस्त 2022 रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया विधानसभा स्तरीय आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

15 अगस्त 2022 सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. सुबह 8.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे गांधी मैदान रायपुर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित गौरव यात्रा के समापन सभा में शामिल होंगे। वे रात 8.20 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

error: Content is protected !!