रायपुर / 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया हैं।
उन्होंने अपने बयान में कहा हैं कि भूपेश बघेल के चेहरे पर ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस। आगामी समय मे भी भूपेश बघेल ही रहेंगे मुख्यमंत्री का चेहरा, भाजपा के पास कोई चेहरा नही हैं, पिछले चुनाव में कांग्रेस की थी ये स्थिति जो आज भाजपा की हैं।
इस बार काँग्रेस के पास चेहरा है तो विपक्ष के पास नही, सरकार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है, जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिलेगा, निष्पक्ष रुप से देखें तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
