Advertisement Carousel

भूपेश बघेल का बयान हास्यास्पद, कोरी अफवाह : किरणदेव

-पहले भी झीरम का सबूत जेब में रखने का कर चुके हैं दावा

 रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री बघेल का बयान हास्यास्पद है, पहले भी वे झीरम नक्सल घाटी का सबूत जेब में रखने की बात करते थे, लेकिन खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक जेब से उस सबूत को नहीं निकाल पाए, बस मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए कुछ भी बयान दे देते है।
   
श्री देव ने कहा कि अब भाजपा उनसे जानना चाहती है कि आखिर कौन कांग्रेस विधायक है? जिन्हें भाजपा प्रवेश को लेकर ऑफर मिला है और किसने उनसे संपर्क किया, उसका पार्टी में स्तर क्या है? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि श्री बघेल इस सवाल का जवाब कभी नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी बातें कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। यह तो कांग्रेस का दुर्भाग्य है, कि वे अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे है, इसलिए एक-एक कर कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति कांग्रेस नेताओं की कितनी आस्था है? यह पूरा देश देख रहा है ,कांग्रेस पहले से टूटी हुई है और उसे तोड़ने की किसी को कोई जरूरत नहीं है। इसलिए श्री बघेल ऐसा कोई बयान न दे, कि उन्हें ही अपनी पार्टी में आस्था को लेकर सवालों का सामना करना पड़ें।
     

error: Content is protected !!