Advertisement Carousel

CG Crime : छत्तीसगढ़ी फिल्म के इस एक्टर पर लगा का रेप का आरोप… पुलिस ने किया गिरफ्तार… पहले भी धोखाधड़ी मामले में जा चुका है जेल

दुर्ग : जिले के जीआरपी भिलाई-3 थाना में एक युवती ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज राजपूत पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ’गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है। बता दें कि शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफतौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज राजपूत एक्टर और निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ बिल्डर भी हैं। इससे पहले जमीन की धोखाधड़ी मामले में भी वो जेल का सजा काट चुका है।

error: Content is protected !!