Advertisement Carousel

निर्मम हत्या : जंगल में महिला का 20 टुकड़ों में बटा मिला,सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस

अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा बाईपास स्थित ग्राम खेतापुर के जंगल में एक महिला की निर्मम हत्या कर उसके 20 टुकड़े कर दिए गए। हत्यारे ने उसके अंगों को थैलों में बंद करके जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, हाथ, टांग और अन्य अंगों को शरीर से अलग कर दिया गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने अंगों को थैलों से निकालकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि महिला की हत्या करके उसके शव को 20 टुकड़ों में काट दिया गया। जिस जगह शव के टुकड़े मिले वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे जगह करने के बाद शव के टुकड़े को यहां पर लाकर फेंका गया है। एएसपी ने बताया कि महिला का सिर लहुलूहान हालत में था। उसने कुर्ता और सलवार पहन रखी थी। केवल सिर ही है जिससे शिनाख्त की जा सकती है। अन्यथा हत्यारे ने महिला के शरीर के 20 टुकड़े करके उसकी पहचान मिटाने का पूरा प्रयास किया है।

error: Content is protected !!