लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा की मेराथन बैठकें हुईं
प्रदेश सह प्रभारी नवीन ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा कर बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के मार्गदर्शक बिंदुओं से अवगत कराया
बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित पदाधिकारी रहे माजूद
11 में 11 लोकसभा सीटे जीतने की रणनीति तैयार,कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर मेराथन बैठकों का दौर चला।
विभन्न स्तरों में आहूत इन मेराथन बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इन सभी बैठकों में चुनाव समिति के पदाधिकारीगण प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्रीगण संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा व रामजीलाल भारती, सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी व सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा ,सौरभ सिंह, रजनीश सिंह सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक शिवरतन शर्मा, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक सहित वरिष्ठ जन मौजूद थे।
भाजपा की मेराथन बैठकों की श्रृंखला में सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक हुई। इसके बाद दूसरी बैठक भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की हुई। इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों के साथ सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों की बैठक रखी गई। है। सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सह प्रभारी नितिन नबीन ,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय डॉ. सरोज पांडेय व सुश्री लता उसेंडी, मंत्रीगण ओ.पी. चौधरी, , रामविचार नेताम व केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, रामप्रताप सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की उपस्थिति रही। चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत ये बैठकें काफी अहम रहीं और इनमें चुनावी रणनीति के मार्गदर्शक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इन बिन्दुओं के आलोक में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।
