Advertisement Carousel

CG NEWS:देर रात युवक ने खुद को लगाई आग, एसएस प्लाजा में मची अफरा-तफरी…

कोरबा: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां पवार हाउस रोड एसएस प्लाजा परिसर में शनिवार देर रात एक युवक ने खुद पर आग लगा लिया, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मिलकर जैसे तैसे आग को बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद तात्कालिक को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पूछताछ के दौरान जपता चला कि एसएस प्लाजा में संचालित एक ही दुकान में युवक अजय लकड़ा (45 वर्ष) और उसकी पत्नी काम किया करते थे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अजय उससे मिलने के लिए दुकान पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद रात 10 बजे के आसपास अजय ने एसएस प्लाजा से बाहर निकाल कर खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर लिया।

error: Content is protected !!