Advertisement Carousel

बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला:दुल्हन के निजी अंगों में डाल दी लोहे की रॉड, फिर..

मेरठ: उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने अपने नई नवेली दुल्हन के सा​थ सुहागरात के दिन ही ऐसा कांड कर दिया कि हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, सुहागरात पर पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया, तो पति ने निजी अंगाें में लोहे की रॉड डाल दिया।

जिसके बाद पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने मायके जाकर दी। उसके बाद ब्रह्मपुरी थाने में पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला ब्रह्मपुरी की रहने वाली सर्राफ ने अपनी बेटी की शादी आठ दिसंबर को बुलंदशहर के रहने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी से की थी। महिला का आरोप है कि सुहागरात पर पति ने उसके साथ बेहद ही शर्मसार किया।

पत्नी ने साथ रहने से किया इन्कारजिसके बाद पत्नी ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर​ दिया। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से आरोपित पक्ष इस तरह के अत्याचार कर रहा था। साथ ही उसे वैश्यावृति में झोंकने की प्लानिंग भी की जा रही थी। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!