Advertisement Carousel

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा, कहा- इस देश में कोई सुरक्षित नहीं…

मुंबई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा है। संजय राउत ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां कभी भी किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, भाजपा के लिए यह चुनाव कठिन होने वाला है। इसलिए उन्होंने लोगों को चोट पहुंचाना जारी रखा है। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारत में जो पैटर्न चल रहा है, वही रूस और चीन में भी है। लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है, इसलिए उनकी किस्मत का फैसला भी जनता ही करेगी।

error: Content is protected !!