Advertisement Carousel

पत्नी के रील बनाने से परेशान पति ने कर लिया सुसाइड….

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले में पत्नी के रील बनाने से परेशान एक पति ने सुसाइड कर लिया है। पति ने कई बार पत्नी को रील बनाने से मना किया था, लेकिन वो नहीं मानी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। झगड़ा होने पर पत्नी तो घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इस बात को लेकर घर में भी विवाद होने लगा। परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अश्लील कमेंट करने वाले लोगों को जवाब दिया और परिवार में चल रहे विवाद पर भी जानकारी दी।

Rajasthan News : बता दें कि रैणी थाना क्षेत्र के ग्राम नांगलबास में रहने वाला सिद्धार्थ दौसा में स्वास्थ्य विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत था। डेढ़ साल पहले पिता की जगह अनुकंपा पर नौकरी लगी थी। सिद्धार्थ की माया नाम की लड़की से शादी हुई थी। बताया जाता है कि माया को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर डालती थी तो लोग उस पर अश्लील कमेंट करते थे। पत्नी की रील पर अश्लील कमेंट सिद्धार्थ को बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

Rajasthan News : इसी को लेकर माया और सिद्धार्थ के बीच विवाद होने लगा। सिद्धार्थ और माया की तीन बेटियां और एक बेटा है। सिद्धार्थ ने माया को रील बनाने से मना किया, लेकिन माया नहीं मानी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने लगा तो माया घर छोड़कर अपने मायके चली गई और उसने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। बताया कि सिद्धार्थ शराब पीने का आदी हो गया है जिसके चलते भी उन दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा है।

error: Content is protected !!