Advertisement Carousel

8 राज्यों के 49 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान कल, इन दिग्‍गजों की किस्‍मत दांव पर…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान कल सोमवार 20 मई को इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए होना है। वहीं इन सीटों पर मतदाता दिग्गज नेता राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और केएल शर्मा के भाग्य का फैसला करेंगे।

बता दें कि 20 मई को होने वाले मतदान के दौरान 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 49 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे। पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।

जानें पांचवें चरण में कहां-कहां है मतदान?
1. उत्तरप्रदेश- मोहनलालगंज लखनउ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा।
2. बिहार- मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर।
3. झारखंड- चतरा, हजारीबाग, कोडरमा।
4. जम्मू कश्मीर- बारामुला।
5. लद्दाख- लद्दाख।
6. ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल, अस्का।
7. महाराष्ट्र- मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडौरी, भिवंडी, नाशिक।
8. पश्चिम बंगाल- हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगांव, बैरकपुर, स्रेरामपुर, उलुबेरिया।

error: Content is protected !!