Advertisement Carousel

CG : लापरवाही पर SP ने की बड़ी कर्रवाई : एमटीओ सहित 4 आरक्षक को किया सस्पेंड

जगदलपुर : लापरवाही पर SP ने बड़ी कर्रवाई की है। एमटीओ सहित 4 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। चारों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने ये कार्रवाई की है। SP ने दो टूक कहा है कि जिले भर के पुलिसवाले अपनी जवाबदारी गंभीरता से निभाएं। बस्तर एसपी ने दो दिन पहले पुलिस लाइन में एमटीओ शाखा पहुंचे थे। यहां कामों के लिए रखे गए रजिस्टर मेंटेन नहीं मिले। वहीं गड़बड़ी की आंशका मिली थी। इसके बाद एसपी ने एमटीओ और चार आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

error: Content is protected !!