Advertisement Carousel

विधायक राजेश मूणत ने कर्बला तालाब में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

रायपुर। विधायक राजेश मूणत MLA Rajesh Munatने आज सुबह 7:00 से रायपुर नगर निगम Raipur Municipal Corporation के अधिकारी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ एवं वहाँ के स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ कर्बला तालाब में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिकों से विकास कार्यों के संदर्भ में सुझाव मांगे। अच्छे सुझाव के अनुरूप ही विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

वहीं जाम को लेकर युंका नेता पंडित सीमांत दीक्षित अपने साथियों के साथ रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत से मिलकर महादेव घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंदिर परिसर के नज़दीक में मछली और सब्जी बाजार को विसर्जन कुंड के पास खाली मैदान में लगाने हेतु आग्रह किया है। उन्होनें बताया कि सुबह और शाम को अक्सर इस रोड में भीड़भाड़ रहने से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

रोजाना ऐसी स्थिति बनती है। राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भूलवश एंबुलेंस इधर आ जाए तो मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में घंटो लग जाता है। दीक्षित ने नगर निगम और जिला प्रशासन ने से भी मांग की है कि जनहित में बाज़ार को बताये स्थान पर शिफ्ट किया जाए। पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल कदम उठाने कहा है।

error: Content is protected !!