Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर ट्रॉयल रूम में कपड़े बदलने से पहले सावधान! आप...

ट्रॉयल रूम में कपड़े बदलने से पहले सावधान! आप भी हो सकते हैं शिकार

-

उत्तर प्रदेश। आजकल हर कपड़े की दुकान में ट्रायल रूम होता है। लेकिन, कभी-कभी ये ट्रायल रूम आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर से सामने आया है, जहां रेड टेप शोरूम में कपड़े खरीदने गई महिला जब ट्रायल रूम में कपड़े बदलने गई तो शो रूम का मैनेजर उसे दरवाजे की गैप से देख रहा था। हालांकि महिला को शक हुआ और उसने सीसीटीवी की जांच करवा कर मैनेजर को गिरफ्तार करवाया।

बता दें कि गोमतीनगर की रहने वाली महिला पत्रकारपुरम स्थित रेड टेप शोरूम में कपड़े खरीदने गई थी। कपड़े खरीदने के बाद उसने चेक करने के लिए शोरूम के मैनेजर केशव से ट्रायल रूम के बारे में पूछा। वह ट्रायल रूम में गई तो उसे लगा कि दरवाजे के पास कोई खड़ा है। वह कपड़े बदलने लगी। इस बीच दरवाजे के नीचे से कोई झांकने लगा। शक होने पर वह चेंजिग रूम से बाहर आई। तब मैनेजर अपनी सीट पर जा रहा था। इसके बाद महिला ने मैनेजर से कहा कि उसके कपड़े बदलने के दौरान कोई झांक रहा था। इस पर मैनेजर ने कहा कि दरवाजे के पास कोई नहीं गया था।

महिला ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो मैनेजर आनाकानी करने लगा। इस पर पीड़िता ने फोन कर पुलिस बुला ली। इसके बाद जब शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मैनेजर केशव दरवाजे के नीचे से झांकता नजर आया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि, जांच में महिला के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपित मैनेजर केशव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest news

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान लग्जरी वाहनों में सट्टा...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!