Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर छह हार्डकोर समेत 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो...

छह हार्डकोर समेत 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो महिला माओवादी भी शामिल….

-

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 29 लाख रुपये के इनामी 6 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने 19 अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। संगठन में भेद-भाव से परेशान होकर नक्सलियों ने यह कदम उठाया है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सली गांगलूर इलाके में सक्रिय थे। संगठन के अंदर होने वाले भेद-भाव से परेशान होकर उन्होंने पुलिस के सामने हथियार डालने का फैसला किया। है।इस घटना को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है

7 महीनों में 170 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े

बीजापुर में पिछले 7 महीनों में अब तक 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!